19 Apr 2024, 07:46:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्‍लादेश में बाढ़ के कारण स्थिति चिंताजनक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2020 8:23PM | Updated Date: Jul 5 2020 8:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्‍लादेश में रविवार को तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित उत्तरी और मध्य क्षेत्र में स्थिति और भयावह हो गयी। पिछले 15 दिनों में नदी का जलस्तर तीसरी बार खतरे के निशान से ऊपर गया है। धारला और जमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण बंगलादेश के कुरीग्राम, गाईबंधा और जमालपुर सहित अधिकतर क्षेत्र पिछले आठ दिनों से पानी में डूबे हुए हैं। पद्मा नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर चला गया है जिसके कारण कईं केन्द्रीय जिलों की हालत भी काफी खराब हो गई है।
 
बांग्‍लादेश के जल विकास बोर्ड (डब्ल्यूडीबी) के कार्यकारी इंजीनियर राइबू इस्लाम ने कहा कि बाढ़ के कारण 59 हजार प्रभावित हुए हैं। डब्ल्यूडीबी के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख ज्योति प्रसाद घोष ने कहा कि शुक्रवार और शनिवार के बीच 250 एकड़ जमीन तीस्ता नदी में जलमग्न हो गयी। जिसके कारण 117 घर पूरी तरह से तबाह हो गए। तीस्ती और जमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण उत्तरी बंगलादेश के सुंदरगंज, गाइबंधा, कुरीग्राम के चिल्मारी और राजारहाट के अलावा रंगपुर में कौनेया क्षेत्र के लोगों को सतर्क कर दिया गया था। बांग्‍लादेश की आठ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »