20 Apr 2024, 16:33:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मास्को में कोविड-19 से अब तक 3831 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2020 1:47PM | Updated Date: Jul 1 2020 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। मास्को में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से 35 लोगों की मौत होने से रूस की राजधानी में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3831 हो गई है। मास्को के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक मास्को में कोरोना संक्रमण के 745 नये मामले दर्ज किए गए। पिछले एक सप्ताह के दौरान कोरोना संक्रमण के नये मामलों में 31 फीसदी की कमी आई है। इससे एक दिन पहले भी मास्को में कोविड-19 के कारण 35 लोगों की मौत हुई थी। मास्को में अब तक कोरोना संक्रमण के 2,21,598 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 1,50,397 मरीज ठीक भी हुए हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »