20 Apr 2024, 17:16:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सउदी अरब में 3 महीने बाद खुली सभी मस्जिदें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2020 12:01AM | Updated Date: Jun 22 2020 12:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सउदी अरब में कोरोना वायरस  के कारण सभी मस्जिदों को बंद कर दिया गया था। तीन माह बाद रविवार को इन्हें फिर से खोल दिया जाएगा। स्थानीय मीडिया ने इस्लामिक मामलों के मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया है कि मक्का में तीन महीनों के बाद मस्जिदों को फिर से खोल दिया जाएगा।
 
जिन्हे कोरोना के कारण बंद कर दिया गया था। एक वीडियो जारी कर यह दिखाया गया है कि किस तरह तैयारी की जा रही है मस्जिद को और वहां के कालीन को डिस्‍इंफेक्टेंट छिड़ककर सैनिटाइज किया जा रहा है। यह निर्णय हज शुरू होने से पहले लिया गया है।
 
जबकि जुलाई के अंत तक हज का आयोजन होना तय है। हालांकि प्रशासन की ओर से घोषणा किया जाना बाकी है कि यह किया जाएगा, या फिर से इसे रद्द कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मई के महीने एक चरणबद्ध योजना के तहत मक्का को छोड़कर बाकी पूरे सउदी अरब की मस्जिदों को खोल दिया गया था और इस दौरान सख्ती से शारीरिक दूरी ( सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन और मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »