19 Apr 2024, 10:21:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका भारत-चीन के बीच सीमा संघर्ष के समाधान में मदद करना चाहता हूं : ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 12:24PM | Updated Date: Jun 21 2020 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका भारत और चीन के बीच हाल ही में सीमा पर हुईं हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के समाधान में सहायता करने के लिए तैयार है। 

ट्रम्प ने शनिवार शाम ऑकलैंड के तुलसा में एक रैली को संबोधित करने जाने के लिए विमान पर सवार होने से पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह बहुत विकट स्थिति है। हम भारत से बात कर रहे हैं। हम चीन से बात कर रहे हैं। उन लोगों की  एक बड़ी समस्या है। वे लोग मारपीट पर उतार आए हैं। हम देखते हैं क्या कर सकते हैं। हम उनकी समस्या का समाधान कराना में मदद करने की कोशिश करेंगे।’’  

उल्लेखीय है कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में गत सोमवार को हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गये थे। चीन ने इस संघर्ष में मारे गये अपने सैनिकों का आंकड़ा जारी नहीं किया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »