29 Mar 2024, 04:03:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन में चाकू से हमले में तीन की मौत, दो घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2020 11:37AM | Updated Date: Jun 21 2020 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के रिडिंग शहर में चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना शनिवार को एक पार्क में हुई जिसमें चाकू बाज ने हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी और अन्य दो को घायल कर दिया। इसे ब्लैक लाइव्स मैटर प्रोटेस्ट से भी जुड़ा हुआ नहीं माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर तीन लोगों की मौत हो गई, और दो अन्य को रॉयल बर्कशायर अस्पताल ले जाया गया और जीवन रक्षक उपचार किया जा रहा है।

टेम्स वेली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘हम फॉरबरी गार्डन रिडिंग की घटना की रिपोर्ट से अवगत है। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए है और जांच कर रह है।’’ यह घटना रिडिंग शहर के फोर्बरी गार्डंस पार्क में स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे हुई है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है कि एक आरोपी को इस घटना के संबंध में गिरफ्तार कर लिया है। 

गृह सचिव प्रीति पटेल ने ट्विटर पर कहा कि वह इस घटना के बारे में सुन रही थीं। पटेल ने लिखा, ‘‘रिडिंग में इस घटना की रिपोर्ट से गहरी चिंता हुई। मेरा विचार हर किसी के साथ हैं, घटनास्थल पर पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मचारी पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि फरवरी में पुलिस ने दक्षिण लंदन में चाकू से हमला करने वाले हमलावर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »