20 Apr 2024, 00:04:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील के शिक्षा मंत्री अब्राहम वेंट्रौब पद से देंगे इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2020 5:45PM | Updated Date: Jun 19 2020 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रासीलिया। ब्राजील के शिक्षा मंत्री अब्राहम वेंट्रौब अपने पद से इस्तीफा देकर विश्व बैंक के निदेशक मंडल में सदस्य का पदभार संभालेंगे। वेंट्रौब ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट कर यह घोषणा की। वीडियो में वह राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के बगल में खड़े नजर आये। वेंट्रौब ने कहा, ‘‘मैं एमईसी (शिक्षा मंत्रालय) छोड़ रहा हूं।
 
उन्होंने बोलसोनारो की सरकार के पहले शिक्षा मंत्री रिकार्डो वेलेज रोड्रिगेज के हटने के बाद अप्रैल 2019 में यह पदभार संभाला था। वेंट्रौब को हाल ही में एक लीक वीडियो में 22 अप्रैल की कैबिनेट बैठक में फेडरल सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की आलोचना करते हुये देखा गया। उन्होंने कहा था कि इन न्यायाधीशों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस वीडियो के लीक होने के बाद से वेंट्रौब विवादों से घिर गये हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »