28 Mar 2024, 21:55:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या साढ़े चार लाख के करीब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2020 10:29AM | Updated Date: Jun 18 2020 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड 19) की महामारी से मरने वालों की संख्या साढ़े चार लाख के करीब पहुंच चुकी है जबकि इसके संक्रमितों का आंकड़ा 83.31 लाख से अधिक हो गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 83,31,135 लोग संक्रमित हुए हैं और 4,48,504 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है।
 
 
भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 12,881 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,66,946  हो गई है। इसी अवधि में 334 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 12,237 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 1,60,384 सक्रिय मामले हैं और अब तक 1,94,325 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है। विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 21,63,290 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,17,717 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
 
ब्राजील में अब तक 9,55,377 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 46,510 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 5,52,549 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7,468 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 3,00,717 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,238 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्पेन में अब तक 2,44,683 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2,37,828 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,448 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,458 लोग संक्रमित हुए हैं और 4638 लोगों की मृत्यु हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,94,805 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,578 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,88,604 लोग संक्रमित हुए हैं और 8851 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पेरू में इस महामारी से अब तक 2,40,908 लोग संक्रमित हुए हैं और 7257 की मौत हुई है। वहीं तुर्की में कोरोना से अब तक 1,82,727 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4861 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1,95,051 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 9,185 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।
 
मेक्सिको में 19,080 , बेल्जियम में 9675, कनाडा में 8312, नीदरलैंड में 6093, स्वीडन में 5041, इक्वाडोर में 4007, स्विट्जरलैंड में 1956, आयरलैंड में 1710 और पुर्तगाल में 1523 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गयी है जबकि मरने वालों की संख्या तीन हजार के करीबी हो गयी  है। यहां अब तक 1,54,760 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2975 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »