29 Mar 2024, 11:34:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

द. कोरिया के एकीकरण मंत्री ने की इस्तीफे की पेशकश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2020 5:48PM | Updated Date: Jun 17 2020 5:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्री किम योन-चुल ने उत्तर कोरिया के साथ बिगड़ते संबंधों के बीच अपने पद से इस्तीफा देने की बुधवार को पेशकश की। किम ने यहां सरकारी परिसर के एक प्रेस रूम में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अंतर-कोरियाई मामलों के प्रभारी एकीकरण मंत्रालय के प्रमुख के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया है ताकि दोनों कोरियाई देशों के बीच बिगड़ते संबंधों की जिम्मेदारी ली जा सके। उन्होंने कहा कि वह दक्षिण कोरियाई लोगों की मांग और अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल होने के लिए खेद महसूस करते हैं जो कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। पिछले साल अप्रैल में पद ग्रहण करने वाले श्री किम ने आज दिन में राष्ट्रपति भवन ब्लू हाउस से अपने पद से इस्तीफा देने की मंशा जताई है।   
 
इसी महीने दक्षिण कोरियाई नागरिक समूहों की ओर से तैयार उत्तर कोरिया विरोधी पत्रक के अंतर कोरियाई सीमा में आने को लेकर प्योंगयांग खासा नाराज है। इन नागरिक समूहों में अधिकांश उत्तर कोरिया के दलबदलू शामिल हैं। उत्तर कोरिया की नाराजगी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसने काइसोंग में अंतर-कोरियाई संयुक्त संपर्क कार्यालय को उड़ा दिया। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जाइ इन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के संयुक्त समझौता हस्ताक्षर के बाद सितंबर 2018 में इस कार्यालय की शुरूआत की गयी थी।
 
इससे पहले अप्रैल 2018 में दोनों नेताओं के बीच सीमावर्ती पनमुनजोम गांव में पहली शिखर बैठक हुयी थी। इस विस्फोट ने दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा दिया है और चिंता व्यक्त की जा रही है कि अप्रत्याशित तरीके से उत्तर कोरिया सैन्य कार्रवाई करने सहित अन्य धमकियों को भी लागू कर सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »