29 Mar 2024, 13:45:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हैवान ने 6 साल की बच्ची के साथ 100 बार किया रेप, अब जेल में 2,750 साल....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2020 1:12PM | Updated Date: Jun 17 2020 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में कई तरह के क्राइम के मामले सामने आते हैं। जब से दुनिया में लॉकडाउन लगा है, तब से बच्चों के साथ शोषण के मामले बढ़ गए हैं। छोटे बच्चों के साथ वीभत्स घटनाओं का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ है, जो कम होने का नाम नहीं ले रहा। ना सिर्फ भारत में, बल्कि दुनिया के कई देशों में बच्चों के साथ फिजिकल असॉल्ट के मामलों में बढ़त देखने को मिली है। कुछ देशों में जहां अपराधियों को सजा देने में काफी समय लग जाता है, वहीं कुछ देशों ने तुरंत सजा देकर मिसाल पेश की। 

ताजा मामला अमेरिका के ऑरेगोन से सामने आया है। यहां बीते हफ्ते बुधवार को पुलिस ने 36 साल के डेविड मैककुचिओं को अरेस्ट किया था। डेविड पर 6 साल की एक बच्ची के साथ रेप करने का आरोप लगाया गया था। इस अपराध के लिए ऑरेगोन कोर्ट ने उसे 2 हजार सात सौ पचास साल जेल की सजा सुनाई है। उसपर कुल 220 मामले चल रहे हैं। जिसमें उसने 6 साल की बच्ची, जिसके साथ उसने सौ बार से अधिक रेप किया है, भी शामिल है।

पुलिस ने डेविड पर 70 रेप केस के अलावा 110 दूसरे क्रिमिनल चार्जेस भी लगाए। अरेस्ट  होने के बाद डेविड ने अपने सारे आरोपों को मान लिया। अरेस्ट होने से पहले डेविड के पीछे जासूस लगाए गए थे। इन डिटेक्टिव्स से बातचीत के दौरान डेविड ने अपने सारे गुनाह कबूल किये थे। डेविड को लेन काउंटी जेल में बंद कर रखा गया है। इस सजा ने दुनिया के सामने मिसाल पेश की है। ऑरेगोन में दुष्कर्म की काफी सख्त सजा दी जाती है। यहां रेप करने की मिनिमम सजा 25 साल जेल है। जिसमें आठ साल से पहले बेल नहीं दी जाती। इस मामले से पहले 2015 में ऑरेगोन में रेपिस्ट बील्ली जो गोडफ्रे को भी रेप के बदले 1 हजार 50 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »