20 Apr 2024, 13:16:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

होंठ से होंठ सटा महिला ने किया KISS, शख्स ने ठोंक दिया 1 करोड़ 24 लाख रु का जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2020 1:10PM | Updated Date: Jun 17 2020 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ये मामला लंदन का है। पिछले साल यहां 45 साल के मार्टिन एश्ले कवय की मुलाक़ात एक डेटिंग ऐप पर जोवान्ना लोवेलास से हुई थी। दोनों ने कुछ बातचीत की और फिर डेट पर मिलने का फैसला किया। डेट फाइनल होने के बाद मार्टिन, जो पेशे से पर्सनल ट्रेनर है, उस लड़की से मिले। लड़की की उम्र 30 के करीब है। दोनों मिले और साथ में डिनर एन्जॉय किया। लेकिन जैसे ही मार्टिन डेट से वापस आए, उन्हे सर्दी-खांसी हो गई। मार्टिन की हालत खराब होने लगी। 

वो कई दिनों तक बिस्तर से उठ नहीं पाया। उसकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसे कई दिनों तक अस्पताल में एडमिट रहना पड़ा। सर्दी के अलावा उसके मुंह में अल्सर हो गया। साथ ही उसे पैनिक अटैक भी आने लगे थे। काफी मुश्किल से इलाज के बाद मार्टिन की हालत में सुधार आया। लेकिन हालत सुधरते ही उसने एक एक्शन लिया। मार्टिन ने अपनी डेट जोवान्ना पर उसे इन्फेक्शन देने के लिए 1 करोड़ 24 लाख का जुर्माना ठोंक दिया। 

मार्टिन ने कहा कि लड़की को पहले से फ्लू था। लेकिन उसने इस बात को दरकिनार कर मार्टिन को किस किया, जिससे उसे भी फ्लू हो गया। मार्टिन ने जोवान्ना पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि किस करने के बाद महिला ने उसे जानकारी दी थी कि उसे सर्दी है। लेकिन मार्टिन को नहीं पता था कि ये सर्दी और फ्लू इतने खतरनाक तरीके से फैलता है। 

मार्टिन का कहना है कि डॉक्टर्स के मुताबिक, अब उसका शरीर काफी कमजोर हो गया है। वो आसानी से फ्लू का शिकार हो जाएगा। जिंदगी भर उसका ट्रीटमेंट चलेगा। इस कारण अब मार्टिन ने जोवान्ना पर मुकदमा दर्ज करवाया है। अपनी कंप्लेन में मार्टिन ने जोवान्ना पर 1 करोड़ 24 लाख का जुर्माना ठोंका है। लेकिन जोवान्ना के वकील इन आरोपों को खारिज करने में जुटे हैं। मामले की सुनवाई चल रही है। अगर मार्टिन जीतते हैं, तो एक डेट पर दी एक किस की कीमत जोवान्ना को भारी पड़ जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »