19 Apr 2024, 17:54:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 17 जवानों की मौत, नौ आतंकवादी भी मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2020 12:50PM | Updated Date: Jun 17 2020 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंदुज। अफगानिस्तान के दो प्रांतों में बुधवार को तालिबान आतंकवादियों के हमले में सेना के 17 जवानों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गये एवं इस दौरान नौ आतंकवादी भी मारे गये। सूत्रों ने बताया कि  उत्तरी कुंदुज प्रांत के कुंदुज शहर से 15 किलोमीटर दूर तलावका इलाके में तालिबानी आतंकवादियों के साथ संघर्ष में पांच जवान मारे गये और छह अन्य घायल हो गये। सेना की 217 पामीर कोर के सदस्य अब्दुल कादिर ने बताया कि दो घंटे तक चले संघर्ष के बाद तालिबान आतंकवादियों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
 
इस दौरान चार आतंकवादी भी मारे गये। प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि उत्तरी जावजन प्रांत में तालिबान ने सेना के एक शिविर पर हमला किया जिसमें सेना के 12 जवानों की मौत हो गई और पांच आतंकवादी भी मारे गये। इसके अलावा पांच जवान और 10 आतंकवादी घायल भी हुये हैं। अफगानिस्तान के कई इलाकों में सेना और तालिबान आंतकवादियों के बीच संघर्ष जारी है क्योंकि तालिबान इन इलाकों में कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »