25 Apr 2024, 07:52:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रुस ने चेक गणराज्य के दो राजनयिकों को निष्कासित किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2020 10:57AM | Updated Date: Jun 16 2020 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस ने चेक गणराज्य के अधिकारियों द्वारा उठाए गए एक समान कदम के जवाब में दो चेक राजनयिकों को निष्कासित करने की मांग की है। रुसी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर इसकी सूचना दी। 

बयान में कहा, ‘‘15 जून को रूस ने चेक गणराज्य के राजदूत वित्जस्लाव पिवोंका को रूसी विदेश मंत्रालय में तलब किया गया।’’ बयान के अनुसार मास्को में चेक दूतावास के दो कर्मचारियों को बुधवार को नॉन ग्रेटे घोषित किया गया और उन्हें अपने परिवार के सदस्यों के साथ रूस छोड़ने का आदेश दिया गया।

बयान के मुताबिक राजदूत को बताया गया कि यह फैसला चेक गणराज्य की उत्तेजक कार्रवाई की एक प्रतिबिंबित प्रतिक्रिया के तौर पर लिया गया है। इससे पहले चेक गणराज्य ने रुस के दो राजनयिकों क निष्कासित कर दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »