24 Apr 2024, 12:55:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन तेल टैंकर धमाके में अब तक 20 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 6:03PM | Updated Date: Jun 15 2020 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के झेजियांग प्रांत में शनिवार को एक राजमार्ग पर तेल के टैंकर में हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गयी है जबकि इस हादसे में घायलों की संख्या 170 तक पहुंच गयी है। स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों में 24 की हालत गंभीर है। सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।   
 
अधिकारियों ने कहा कि यह हादसा शनिवार को शाम चार बजकर 46 मिनट पर उस वक्त हुआ जब झेजियांग प्रांत में शेनयांग-हाइको एक्सप्रेस-वे के पास एक तेल के टैंकर में विस्फोट हो गया। विस्फोट के कारण आसपास मौजूद रिहायशी इमारतों और फैक्ट्रियों को भारी क्षति हुई है। सार्वजनिक सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रबंधन के मंत्रालयों ने बचाव और राहत कार्यों के लिये अपनी टीम को झेजियांग भेजा था। बचाव कार्य प्राय: संपन्न हो चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »