26 Apr 2024, 04:13:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक मौलाना का बेतुका बयान - जब हम सोते हैं, तो कोरोना वायरस भी सो जाता है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2020 12:12AM | Updated Date: Jun 15 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। कोरोना संकट के बीच सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी मौलाना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान के एक मौलवी ने कोरोना को लेकर बेहद ही बेतुका बयान दिया है। इसे पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में मौलवी साहब एक मंच से लोगों से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अगर कोरोना वायरस महामारी से बचना है तो लोग ज्यादा से ज्यादा सोएं।
 
मौलवी साहब वीडियो में कह रहे हैं कि हमारे डॉक्टर हमेशा हमें ज्यादा सोने का सुझाव देते हैं। जितना ज्यादा हम सोएंगे उतना ही वायरस भी सोएगा। यह हमें नुकसान नहीं पहुंचाएगा। जब हम सोते हैं तो यह सो जाता है, जब हम मरते हैं तो यह मर जाता है। मौलवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद जमकर मौलवी साहब का मजाक उड़ रहा है। लोग ट्वीट कर पूछ रहे हैं कि किस मेडिकल रिसर्च में उन्हें इसके बारे में पता चला है।
 
जपाकिस्तान में शनिवार तक कोरोना के एक लाख 35 हजार 702 नए मामले आ चुके हैं। इनमें से सिंध प्रांत में 51 हजार 518 और पंजाब प्रांत में 50 हजार 87, खैबर पख्तूनख्वाह में 17,450, बलूचिस्तान में 7,866, इस्लामाबाद में 7,163, गिलगित बालटिस्तान में 1,044 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 574 मामले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान में कोरोना के इलाज की सुविधाओं के साथ 820 अस्पताल हैं। देश भर में लगभग 9,000 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि अन्य घरों में ही आइसोलेशन में हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »