29 Mar 2024, 18:29:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के 9809 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2020 5:55PM | Updated Date: Jun 13 2020 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस दिन-प्रतिदिन विकराल होता जा रहा है और पिछले 24 घंटों में 9809 नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,32,405 और मृतकों की संख्या 2551 हो गयी। पाकिस्तान मीडिया में शनिवार को जो रिपोर्ट आई है उसमें पंजाब प्रांत देश का वुहान बन गया है। यहां पिछले 24 घंटों में 2705 नये मामलों से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 50087 पर पहुंच गया है। प्रांत में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 938 हो चुकी है। 

पाकिस्तान में संक्रमण से देश के बड़बोले रेलमंत्री शेख राशिद अहमद, पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज अध्यक्ष और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ, पार्टी प्रवक्ता मरियम ओरंगजेब और देश के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद आफरीदी भी वायरस की चपेट में हैं। सिंध प्रांत भी वुहान बनने की राह पर अग्रसर है। 

प्रांत में संक्रमण के मामले पचास हजार के करीब 49,256 पर पहुंच गये हैं। यहां संक्रमण 793 लोगों की जान ले चुका है। खैबर पख्तूनख्वा संक्रमण और वायरस से मौत के मामले में तीसरे स्थान पर है। प्रांत में 16415 संक्रमित और 642 की मृत्यु हो चुकी है। बलूचिस्तान में 7886 संक्रमण मामले और 80 मृतक हैं। राजधानी इस्लामाबाद की स्थिति भी धीरे-धीरे खराब हो रही है। यहां 7163 रोगी और 71 वायरस के काल का ग्रास बन चुके हैं। गिलगित बलासितान में 1044 संक्रमित और मृतक हैं। पाक के कब्जे वाले कश्मीर में संक्रमण प्रभावित 574 और 11 मृतक है। पाकिस्तान में संक्रमण से ऊबरने वालों की संख्या 50056 है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »