28 Mar 2024, 17:43:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की ने लीबिया में राजनीतिक समाधान का किया समर्थन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2020 12:58PM | Updated Date: Jun 13 2020 12:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की ने लीबिया संकट को सुलझाने के मद्देनजर राजनीतिक समर्थन करने पक्ष में है। तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम कालीन ने यह जानकारी दी। बर्लिन की यात्रा से वापस लौटे कालीन ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘लीबिया संकट का समाधान सैन्य की बजाय ‘राजनीतिक’ होना चाहिए और तुर्की इस मुद्दे का राजनीतिक समर्थन करता है।’’ उन्होंने अंकारा का लीबिया की संयुक्त राष्ट्र मान्यता प्राप्त सरकार के राष्ट्रीय समझौते के लगातार समर्थन की बात को दोहराया।  

कालीन ने कहा कि तुर्की लीबिया में संघर्ष विराम का प्रयास करने वाले किसी भी पहल को कमजोर नहीं करेगा लेकिन यह देखना महत्वपूर्ण है कि यह ‘पहल कहां से होती’ है और इसका ‘मकसद’ क्या है। उन्होंने कहा कि लीबिया में अस्थिरता नाटो और यूरोप की सुरक्षा को प्रभावित करेगी। लीबिया वर्ष 2011 में पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी के निष्कासन और हत्या के बाद से गृहयुद्ध में तब्दील कर दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »