29 Mar 2024, 13:06:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जुमे की नमाज के दौरान काबुल मस्जिद में विस्फोट, 4 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2020 10:18PM | Updated Date: Jun 12 2020 10:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अमेरिका के साथ शांति वार्ता के बाद अफगानिस्तान में तालिबान ने अपने हमले तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान राजधानी के कार्त-ए-चार इलाके में शेरशाह सूरी मस्जिद में विस्फोट हुआ। इस धमाके में इमाम सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके में कई लोग घायल भी हैं। इससे पहले 2 जून को काबुल के डाउन टाउन में भी एक मस्जिद में विस्फोट हुआ था। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण कम ही लोग नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे थे इसलिए इस विस्फोट की चपेट में कम लोग आए हैं।
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि विस्फोटक को मस्जिद के अंदर छिपा कर रखा गया था। दो जून को काबुल में वजीर अकबर खान मस्जिद में एक आईईडी विस्फोट हुआ था, जिसमें मस्जिद के इमाम मोहम्मद अयाज नियाजी की मौत हो गई थी। हालांकि इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »