29 Mar 2024, 19:28:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना के 8987 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 5.11 लाख के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2020 2:50PM | Updated Date: Jun 12 2020 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 8987 नये मामले दर्ज किये हैं और इसके साथ ही यहां इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 511423 हो गई है। रूस के राष्ट्रीय कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्र ने कहा,कि देश के 85 क्षत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 8987 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 3216 यानी 35.8 प्रतिशत मरीजों में कोई लक्षण दिखाई नहीं दिये हैं।

केंद्र ने बताया कि नये कोरोना मरीजों में से 1714, मास्को प्रांत में 73 और स्वेर्डसलोवस्क प्रांत में 320 शामिल हैं। केंद्र ने बताया कि देश में शुक्रवार 183 लोगों की मौत हुई है, जिनमें मास्को में 49, सैंट पीटर्सबर्ग में 41 तथा मास्को प्रांत में 22 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक इस महामारी से 6715 लोगों की जान गई है। रूस में पिछले एक दिन में 8220 कोरोना मरीज ठीक हुए है।, जिनमें मास्को में 2255, मास्को प्रांत में 768 तथा सैंट पीटर्सबर्ग में 412 मरीज शामिल हैं। देश में अब तक 269370 मरीज इस महामारी से ठीक हुए हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »