23 Apr 2024, 14:18:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच लाख के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2020 8:18PM | Updated Date: Jun 11 2020 8:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान इसके संक्रमण के 8779 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या पांच लाख का आंकड़ा पार कर  502436 हो गयी है। रूस के राष्ट्रीय कोरोना वायरस निगरानी केन्द्र ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। पूरे विश्व में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में तीसरे नंबर पर स्थित रूस में एक दिन में कोविड-19 से 174 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6532 हो गई है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 8367 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। देश में अब तक 261150 लोग कोरोना से निजात पा चुके हैं। रूस में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 50 प्रतिशत से अधिक है। कोरोना संक्रमण के नये मामलों में 1436 मामले राजधानी मास्को में ही सामने आये हैं। मास्को में अब तक 201221 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। रूस में अब तक 1.38 करोड़ नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है। इसके अलावा 321923 लोगों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »