29 Mar 2024, 15:44:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरू में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 12:06PM | Updated Date: Jun 10 2020 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। पेरू में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या दो लाख के अधिक हो गयी है जिससे यह दक्षिण अमेरिकी देश संक्रमण के मामले में सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में ब्रिटेन, भारत, स्पेन और इटली जैसे देशों के करीब पहुंच गया है। पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। 

मंत्रालय ने कहा, ‘‘नौ जून तक कुल 1227691 लोगों की जांच हुई जिसमें 203,736 लोग संक्रमित पाये गये हैं।’’ उसने बताया कि 5738 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 92,929 मरीजों को क्वारंटीन कर दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को कोरोना वायरस के प्रकोप को महामारी घोषित किया था। दुनिया भर में अब तक 72 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 4.12 लाख से ज्यादा की मौत हो चुकी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »