28 Mar 2024, 20:21:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 72 लाख के पार, 4.11 लाख की लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 10:17AM | Updated Date: Jun 10 2020 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड 19) की महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 72 लाख से अधिक हो गयी है जबकि इसके संक्रमण से अब तक करीब 4.11 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं  इंजीनियरिंग  केन्द्र (सीएसएसई) के  ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 72,37,093 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,11,177 लोगों  की मृत्यु हो चुकी है।
 
कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और ब्राजील तीसरे क्रम पर है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 9985 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,76,583 हो गई है।
 
वहीं इस दौरान 279 लोगों की मृत्यु होने से  मृतकों की संख्या बढ़कर 7466 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 1,33,632 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,35,206 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब  हुए हैं। विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना महामारी  से अब तक 1,979,089 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,11,989 लोगों की मृत्यु  हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 739,503 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 38,406 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 4,84,630 लोग प्रभावित हुए हैं  तथा 6,134 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में भी हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2,90,581 लोग  संक्रमित हुए हैं तथा 40,968 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्पेन में अब तक 2,41,966 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है।
 
यहां अब तक इसके कारण 34,043 लोगों की मौत हुई है और 2,35,561 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,198 लोग संक्रमित हुए हैं  और 4638 लोगों की मृत्यु हुई है। फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,91,523 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,299 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,86,506 लोग संक्रमित हुए हैं और 8736 लोगों की मौत हुई है।
 
तुर्की में कोरोना से अब तक 1,72,114 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4729 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1,75,927 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8425 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। मेक्सिको में 14,649, बेल्जियम में 9619, कनाडा में 7970,  नीदरलैंड में 6050, पेरू में 5571, स्वीडन में 4717, इक्वाडोर में 3690,  स्विट्जरलैंड में 1934, आयरलैंड में 1691 और पुर्तगाल में 1492 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 108,317 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2172 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »