29 Mar 2024, 14:44:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख के पार, 4.06 लाख की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2020 12:07PM | Updated Date: Jun 9 2020 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड 19) की महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 71.19 लाख से अधिक हो गयी है जबकि इसके संक्रमण से अब तक करीब 4.06 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं  इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) के  ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 71,19,454 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,06,540 लोगों  की मृत्यु हो चुकी है।
 
कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और ब्राजील तीसरे क्रम पर है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 9987 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,66,598 हो गई है। वहीं इस दौरान 331 लोगों की मृत्यु होने से  मृतकों की संख्या बढ़कर 7466 हो गई है।
 
देश में इस समय कोरोना के 1,29,917 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,29,215 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब  हुए हैं। विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना महामारी  से अब तक 1,961,185 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,11,007 लोगों की मृत्यु  हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 7,07,412 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 37,134 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 4,76,043 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 5,963 लोगों ने जान गंवाई है।
 
ब्रिटेन में भी हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2,88,834 लोग  संक्रमित हुए हैं तथा 40,680 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 33,964 लोगों की मौत हुई है और 2,35,278 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन में अब तक 2,41,717 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,195 लोग संक्रमित हुए हैं  और 4638 लोगों की मृत्यु हुई है।
 
यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,91,313 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,209 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,86,119 लोग संक्रमित हुए हैं और 8695 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना से अब तक 1,71,121 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4711 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1,73,832 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 8351 लोगों की इसके कारण मौत हुई है। मेक्सिको में 14,053 , बेल्जियम में 9606, कनाडा में 7910,  नीदरलैंड में 6035, पेरू में 5571, स्वीडन में 4694, इक्वाडोर में 3642,  स्विट्जरलैंड में 1923, आयरलैंड में 1683 और पुर्तगाल में 1485 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 108,317 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2172 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »