19 Apr 2024, 12:41:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हांगकांग के नागरिक थ्येन आनमन बरसी मनाने के तरीके खोज रहे है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2020 12:31AM | Updated Date: Jun 5 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। हांगकांग में प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद यहां के नागरिक जून 1989 में हुई थ्येन आनमन नरसंहार की घटना की बरसी मनाने के दूसरे तरीके खोज रहे है। चीन ने नया विवादास्पद सुरक्षा कानून बनाकर क्षेत्र में लोगों के आंदोलन को प्रतिबंधित कर दिया है जिसका उद्देश्य हांगकांग के लोकतांत्रिक अधिकारों को कम करना है।
 
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार एक वर्ष पहले थ्येन आनमन चौराहे पर बरसी मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग देखे गये थे। लेकिन इस वर्ष पुलिस ने मीडिया को बताया कि किसी भी संभावित स्मारकों पर प्रदर्शन को रोकने के लिए 3000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि चीन ने छह सप्ताह से जारी प्रदर्शन को कुचलने के लिए तीन जून 1989 की रात को लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर टैंक चलाकर और गोलीबारी कर हजारों लोगों की हत्या कर दी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »