25 Apr 2024, 17:01:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना के खतरे के बीच नेपाल में वेंटिलेटर की भारी किल्लत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2020 6:29PM | Updated Date: Jun 2 2020 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते खतरे के बीच नेपाल चिकित्सा उपकरणों विशेष तौर पर वेंटिलेटर की भारी किल्लत से जूझ रहा है। नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ने पर संकट का सामना करने के लिए गोदाम में एक भी वेंटिलेटर नहीं है। वेंटिलेटर मरीज की नाजुक स्थिति होने पर जीवन रक्षक उपकरण होता है, जिसकी इस हिमालयी देश के अस्पतालों में काफी कमी है। नेपाल के स्वास्थ्य सेवाओं के आपूर्ति विभाग के निदेशक भोगेंद्र राज दोतेल ने कुछ दिन पूर्व कहा था, "इस समय हमारे गोदाम में कोई वेंटिलेटर नहीं है। हमने 10 वेंटिलेटर की खरीद की प्रक्रिया शुरू की है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस समय देशभर में 840 वेंटिलेटर हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय की योजना 235 नये वेंटिलेटर खरीदने की है। नेपाल में सोमवार को कोरोना के 239 नये मामले दर्ज किये गये थे और इसके साथ ही यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1811 हो गई है। देश में इससे अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »