23 Apr 2024, 21:19:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया सरकार कराये प्रवासियों की हत्या की जांच : संयुक्त राष्ट्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 2:53PM | Updated Date: May 30 2020 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। लीबिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय संयोजक याकूब एल हिलो ने कहा है कि लीबियाई सरकार को देश के पश्चिमी हिस्से में हुई 30 प्रवासियों की हत्या की जांच करानी चाहिए। याकूब ने कहा, "मैं बुधवार को मेजदा में एक गोदाम में भीषण गोलीबारी की उस घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं, जिसमें 30 प्रवासी मारे गये और 11 अन्य लोग घायल हो गये।"  उन्होंने कहा, "जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, उस क्षेत्र के अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे मानव तस्करों और उनके अमानवीय कृत्यों पर नकेल लगायें।इस तरह के जघन्य और निर्दयी अपराध की तुरंत जांच की जानी चाहिए और दोषियों को सजा दिलाकर पीड़तिों को न्याय दिलानी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »