29 Mar 2024, 05:27:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश को 73.2 करोड़ डॉलर देगा आईएमएफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:55PM | Updated Date: May 30 2020 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए बंगलादेश को करीब 73.2 करोड़ डॉलर देगा। आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार को त्वरित ऋण सुविधा के तहत बंगलादेश को 24.4 करोड़ डॉलर और त्वरित वित्तीय उपाय के तहत 48.8 करोड़ डॉलर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। आईएमएफ ने बताया कि इससे बंगलादेश को कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा पर तत्काल खर्च बढ़ाने तथा अर्थव्यवस्था में स्थिरता लाने में मदद मिलेगी।
 
वैश्विक संस्था की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के कारण बंगलादेश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। विदेश से होने वाली आय के उसके दो प्रमुख स्रोतों - सिले-सिलाये वस्त्रों का निर्यात और प्रवासी नागरिकों द्वारा भेजे जाने वाले धन में तेज गिरावट की आशंका है। महामारी को फैलने से रोकने के लिए बड़े शहरों में लॉकडाउन जैसे उपायों से आर्थिक गतिविधियाँ प्रभावित होंगी। इन कारकों को ध्यान में रखते हुए उसे तत्काल धन मुहैया कराया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »