26 Apr 2024, 05:24:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13000 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2020 5:28PM | Updated Date: May 28 2020 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 580 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 13036 हो गयी। जन स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 1072 संदिग्ध मामलों की जांच की गयी जिनमें 580 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुयी है। इस दौरान आठ और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 235 हो गयी है। देश में फरवरी में कोरोना के मामले सामने आने के बाद अब तक 34963 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अब तक संक्रमित मरीजों में से 1209 स्वस्थ हो चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »