20 Apr 2024, 01:49:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लॉकडाउन में सस्ती ब्रेड लेने 386 KM दूर गया युवक, पुलिस ने किया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 12:00AM | Updated Date: Apr 9 2020 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। लॉकडाउन में जब लोगों का सामान खत्म होता है, तो वो घर से निकलते हैं। हालांकि हर जगह एक निश्चित समय और सीमा तय की गई है, लेकिन लोग बाज कहां आते हैं। अपनी मर्जी के मालिक समझकर घर से निकल पड़ते हैं। यूके की बात है। एक बंदा सिर्फ एक यूरो सस्ती ब्रेड लेने के लिए 386 किलोमीटर दूर गाड़ी उठाकर चल दिया।
 
यह घटना, ब्रिटेन की है। एक कार 177 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जा रही थी, वो भी लॉकडाउन में। सीधे-सीधे कानून के नियमों का उल्लंघन करती हुई। बंदा नॉटिंघम से लंदन ब्रेड लेने के लिए जा रहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां 1 यूरो (इंडियन करंसी 93 रुपये) ब्रेड सस्ती मिलती है।
 
शख्स के साथ उसके दो बच्चे भी थे। Leicestershire Roads Policing Unit ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने शख्स को पकड़ लिया। जाहिर सी बात है इतने यूरो का तो उनसे पेट्रोल या गैस ही खर्च कर दिया होगा। लोगों ने इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस लॉकडाउन के टाइम में ऐसी हरकत करते पकड़े जाने पर डबल जुर्माना लगना चाहिए। वैसे आपका क्या कहना है? जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों एक बंदा सस्ती सिगरेट के चक्कर में इतनी दूर चला गया था कि उसे हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करना पड़ा. यह मामला फ्रांस का था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »