19 Apr 2024, 12:46:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में आतंकवादी हमले में पांच लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 6:42PM | Updated Date: Apr 8 2020 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की के दक्षिण-पूर्वी प्रांत दियारबाकिर में बुधवार को कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के हमले में पांच नागरिक मारे गये। प्रांतीय अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि स्थानीय समयानुसार आज सुबह 06:30 बजे कुल्प जिले में जलावन काटने के लिए कार में सवार होकर जंगल जा रहे पांच लोग पीकेके के सदस्यों द्वारा लगाए गए एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण की चपेट में आकर मारे गये। अधिकारियों ने कहा,‘‘ हमारे सुरक्षा बलों ने हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू कर दिया है।
 
तुर्की सरकार 80 के दशक की शुरुआत से पीकेके के साथ लड़ रही है जो यहां कुर्द स्वायत्तता स्थापित करना चाहता है। तुर्की के सुरक्षा बल देश में पीकेके का मुकाबला करने के साथ ही अक्सर इराक और सीरिया में भी कुर्द को निशाना बनाने के लिए सीमा पार अभियान चलाते रहते हैं। सरकार और पीकेके के बीच 2013 में एक संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे लेकिन पीकेके आतंकवादियों द्वारा कथित रूप से किए गए कई आतंकवादी हमलों के बाद दोनों पक्षों के बीच दो वर्ष बाद फिर से सशस्त्र संघर्ष शुरू हो गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »