20 Apr 2024, 01:45:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मां की सीख पर मास्क बेचने निकल पड़ा ये बच्चा, कहा- पैसे नहीं हैं तो फ्री में ले जाइए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 3:08PM | Updated Date: Apr 8 2020 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। दुनिया के सभी देशों में कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। इस महामारी से लड़ने के लिए सरकारें हरसंभव प्रयास कर रही हैं और लोगों की हर तरह से मदद करने का भरोसा दे रही हैं, लेकिन पाकिस्तान के बच्चे ने इस बीमारी से लड़ने की एक ऐसी मिसाल कायम की है जिसकी आज हर कोई प्रशंसा कर रहा है। कोरोना वायरस से पीड़ित पाकिस्तान के  शहर साहिवाल की सड़कों पर यह बच्चा मास्क बेचता देखा जा सकता है। 

लाहौर और मुल्तान के बीच स्थित साहिवाल शहर के पाकपाटन चौक में एक बच्चा 20-20 रुपये में मास्क बेच रहा है। एक दिन एक खरीदार उसके पास पहुंचा और उसने मास्क बेच रहे बच्चे से मजाक करते हुए कहा कि मेरे पास पैसे ही नहीं हैं। इतना सुनते ही खरीदार को मासूम बच्चे ने चुपचाप मुफ्त में मास्क देते हुए कहा कि आप इसे रख लीजिए। इस पर ग्राहक ने बच्चे से पूछा कि तुम्हारी मां नाराज नहीं होंगी? जवाब में बच्चे ने जो कुछ कहा, यह सुनकर ग्राहक भी भावुक हो गया। बच्चे ने कहा, मेरी मां ने कहा है कि दुनिया में बहुत बुरी बीमारी फैली हुई है। इस वक्त लोगों को मदद की बहुत जरूरत है। आप इसे मुफ्त में ले जा सकते हैं। 

इस महामारी के बीच एक मासूम बच्चे की आंखों में उम्मीद की एक नई किरण है। बच्चा ये समझ रहा है कि इस संकट से सभी मिलकर लड़ेंगे, एक दूसरे की मदद करेंगे तभी हम सब इस पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। लड़का उस समय सड़क पर खड़े होकर मास्क बेच रहा है, जब लगभग पूरी दुनिया अपने घरों में बंद है। उस मासूम के मास्क की कीमत सिर्फ 20 रुपये है, जबकि हम देख रहे हैं कि पूरी दुनिया में इस वक्त मास्क की कीमतों में उछाल है, मास्क की जमाखोरी भी हो रही है और तय मूल्य से अधिक पर बेचा जा रहा है। ऐसे समय में एक बच्चा मुफ्त में भी मास्क देने को तैयार है, ताकि कोई दूसरा सुरक्षित रहे। आज यह मासूम बच्चा इस बीमारी से लड़ने के लिए लोगों को नई प्रेरणा दे रहा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »