20 Apr 2024, 06:23:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दक्षिण कोरिया में 10,384 कोरोना संक्रमित, 200 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 12:21PM | Updated Date: Apr 8 2020 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे के दौरान 53 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 10384 हो गया है और मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 पहुंच गयी है। पिछले तीन दिनों से करीब 50 के आंकड़े के साथ संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को संक्रमितों का आंकड़ा 47-47 रहा है। नये मामलों में से 14 विदेशों से आये लोगों के हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान आठ और लोगों की मौत के बाद मृतकों को आंकड़ा 200 पर पहुंच गया। 

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.93 प्रतिशत है। इसके अलावा कोरोना की चपेट में आने वाले 82 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद अबतक कुल 6776 लोग ठीक हो चुके हैं। पहले 31 मामलों को छोड़कर संक्रमण के बाकी मामले 19 फरवरी के बाद के हैं। देश भर में चार स्तरीय वायरस अलर्ट को सर्वाच्च ‘रेड’ स्तर तक बढ़ा दिया गया है। गत तीन जनवरी से अब तक चार लाख 86 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 457761 लोगों में वायरस के लक्षण नहीं पाये गये। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »