25 Apr 2024, 22:29:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

30 साल से जहरीले सांपो का जहर पी रहा है ये आदमी, ये है खास वजह...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 11:31AM | Updated Date: Apr 8 2020 11:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैलिफोर्निया। इस पूरी दुनिया में कई अजीबोगरीब इंसान मौजूद है, जिनके शौक थोडे से निराले है। दोस्तो कई इंसान अपनी अजीबोगरीब लाइफस्टाइल के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। एक ऐसे ही इंसान के बारें मे बताने जा रहे है, जो करीब 30 सालों से सांपो का जहर पी रहा था। बता दे कि सांप का जहर पीने के कारण कई बार ये आदमी मौत के मुंह से भी लौटा, लेकिन उसने अपनी आदत नहीं छोड़ी। दोस्तो आज हम बात कर हरे है कैलिफोर्निया के रहने वाले स्टीव लुडविन की। बता दे कि स्टीव को सांपों के साथ खेलना बहुत पसंद है और वो उनके दीवाने हैं। दोस्तो स्टीव ने करीब 30 साल पहले हरे रंग के सांप ग्रीन ट्री वाइपर का जहर निकाला और उसे इंजेक्शन से अपने शरीर में भर दिया।
 
जानकारी के लिए बता दे कि स्टीव ने दुनियाभर के कई जहरीले सांपों में शुमार ब्लैक माम्बा और कोबरा का जहर भी अपने शरीर में इंजेक्ट किया। स्टीव का ये दावा है कि सांप का जहर पीने के बाद उसके शरीर का प्रतिरोधी तंत्र अब बेहद मजबूत हो चुका है, जिससे पिछले 15 साल से उसको जुकाम तक नहीं हुआ हैं। स्टीव का कहना है कि कई बार उसके साथ हादसे भी हुए। एक बार विष की ओवरडोज की वजह से तीन दिन तक आईसीयू में भर्ती रहना पड़ा। इतना ही नहीं स्टीव ने लोगों से ऐसा नहीं करने की अपील की है। दोस्तो फ़िलहाल कई वैज्ञानिक स्टीव पर रिसर्च कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »