19 Apr 2024, 07:42:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में कोरोना से 56 की मौत 4072 लोग संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 11:11AM | Updated Date: Apr 8 2020 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और बुधवार को वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4072 हो गई है। पाकिस्तान का पंजाब प्रांत कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां 15 मौते हुयी है और 2030 लोग संक्रमित  है। सिंध प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा में कोरोना से 18-18 लोगों की मौते हुई हैं।
 
यहां संक्रमितों की संख्या क्रमश: 986 तथा 527 पर पहुंच गई है। बलूचिस्तान में एक व्यक्ति की मौत हुयी और 206 लोग संक्रमित है। गिलगित-बाल्टिस्तान में तीन लोगों की मौत हुयी और 212 लोग संक्रमित हैं। राजधानी इस्लामाबाद में एक व्यक्ति की मौत हुई और 83 लोग इससे संक्रमित है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 28 लोग संक्रमित हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »