28 Mar 2024, 19:34:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान ने अफगान सरकार के साथ बातचीत से हटने की घोषणा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 4:42PM | Updated Date: Apr 7 2020 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। तालिबान ने अफगान सरकार के साथ बुधवार से शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित बातचीत से अलग हटने की घोषणा की है। तालिबान ने अफगान सरकार पर तालिबानी कैदियों की रिहाई में देरी करने का आरोप लगाते हुए इस बातचीत से अलग होने की घोषणा की है। टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा, तालिबान इस बातचीत में शामिल नहीं होगा क्योंकि अफगान सरकार ने तालिबानी कैदियों को रिहा करने का अपना वादा नहीं निभाया है।
 
अफगान सरकार पहले चरण में 400 तालिबानी कैदियों की रिहाई करने के लिए तैयार हैं लेकिन इस्लामिक आतंकवादी संगठन ने बड़े हमलों में शामिल अपने 15 कमांडरों को पहले रिहा करने की मांग की है। गौरतलब है कि तालिबान और अमेरिका के बीच 29 फरवरी को दोहा में एक समझौता हुआ था जिसमें पांच हजार तालिबानी कैदियों को रिहा करने का अफगान सरकार ने वादा किया था। तालिबानी कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए इस समय तालिबान के तीन प्रतिनिधि राजधानी काबुल में मौजूद हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »