29 Mar 2024, 00:10:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना से दुनिया में 53,179 की मौत, 10,17,693 संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 2:10PM | Updated Date: Apr 3 2020 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा/नई दिल्ली। दुनिया के अधिकांश देशों में महामारी बन कर कहर बरपा रहे कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसके कारण विश्वभर में अब तक 53179 लोगों की मौत हो चुकी है, तथा 1017693 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। दुनियाभर में अब तक इस महामारी से 2012072 लोग ठीक हुए हैं। ये आंकड़े अमेरिका के जॉन हॉपिंकस यूनिवर्सिटी के अनुसार हैं। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान इस घातक विषाणु ने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 232 लोगों को अपनी चपेट में लिया है और अब देश में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2301 हो गई है। इसके कारण देश भर में 56 लोगों की जान गई है।  सकारात्मक बात यह है कि इससे  157 लोग ठीक  भी हुए हैं। 

विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में यह बीमारी भयंकर रूप से फैल चुकी है। यहां पर अब तक 24573 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा  इसके कारण 6088 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं इटली इस महामारी से बुरी तरह से प्रभावित है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु के कारण 13915 लोगों की मृत्यु हो चुकी है तथा 115242 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 82,464 लोग इससे संक्रमित हुए हैं  और इसके कारण 32302 लोगों की जान गई है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे। 

स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10348 हो गई है, जबकि 112065 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। फ्रांस और ईरान में भी कोरोना के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। फ्रांस में अब तक 59,929 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 5387 लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान में इस वायरस की चपेट में आने से 3160 लोगों की मृत्यु हुई है तथा 50468 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। 

कोरोना वायरस की चपेट में ब्रिटेन भी है जहां अब तक 34173 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2926 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 192 लोग अभी तक यहां ठीक हुए हैं।  ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत विश्व की कई अन्य बड़ी हस्तियां भी कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। इस महामारी से ठीक होने वाले लोगों की करें, इस वायरस से संक्रमित सबसे अधिक लोग चीन में ठीक हुए हैं। यहां पर अब तक इससे संक्रमित 76736 लोग ठीक हुए हैं और इन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। स्पेन में 26743 लोग इससे ठीक हुए हैं। इसी तरह से जर्मनी में 22440 लोग इस संक्रमण से उबरने में कामयाब हुए हैं।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »