29 Mar 2024, 05:51:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इमरान खान ने भारत में लॉकडाउन का उड़ाया मजाक, कहा इस पर PM मोदी को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2020 10:28AM | Updated Date: Apr 1 2020 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इमरान ने कहा कि अगर हम देश के लोगों को भोजन नहीं दे सकते हैं, तो यह तालाबंदी सफल नहीं हो सकती। भारत को देखिए जहां पीएम को तालाबंदी के लिए माफी मांगनी पड़ी। पीएम मोदी ने मन की बात में अपने संबोधन में कहा कि तालाबंदी से लोगों को परेशानी हुई है। इसके लिए वह मैं माफी मांगता हूं। 

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी को रोकने के लिए लॉकडाउन एकमात्र तरीका था। इमरान ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पीएम राहत कोष की घोषणा की और देशवासियों से दान की अपील की हैं। इमरान ने कहा कि हर देश अपनी क्षमता के अनुसार कोरोना वायरस से लड़ रहा है। अपने विशेष मित्र चीन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने में जो देश सबसे सफल रहा है वह चीन है। इमरान ने कहा कि चीन ने कोरोना के केंद्र वुहान में संक्रमण को रोक दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »