25 Apr 2024, 20:57:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बेल्जियम में पिछले 24 घंटे में कोरोना से करीब 100 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 7:43PM | Updated Date: Mar 31 2020 7:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रसेल्स। बेल्जियम में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 98 लोगों की मौत हो गयी जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 705 हो गई है। देश के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में 98 लोगों की मौत हो गयी है। उसने बताया कि मृतकों में 12 वर्षीय एक लड़का भी था। यह बहुत ही दुर्लभ और दुखद घटना है। देश में अब तक कोरोना के कुल 12,775 मामलों की की पुष्टि हुई है जिनमें से 876 पिछले 24 घंटों में दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने पिछले हफ्ते लॉकडाउन की अवधि एक-दो सप्ताह के विस्तार की संभावना के साथ 19 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »