29 Mar 2024, 15:31:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,337 मामलों की पुष्टि, अब तक 17 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 4:12PM | Updated Date: Mar 31 2020 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2,337 हो गयी है। रूस में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बनाये गये संचालन मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी वक्तव्य के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 500 नये मामले सामने आये हैं। राजधानी मास्को में ही कोरोना के 387 नये मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान मास्को, सेंट पीटर्सबर्ग, व्लादिमीर क्षेत्र और पेंजा क्षेत्र में इस महामारी के कारण कुल आठ लोगों की मौत हुई है जिससे देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »