20 Apr 2024, 12:30:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना वायरस से विश्वभर डेढ़ अरब से अधिक छात्र प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 12:49AM | Updated Date: Mar 31 2020 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। कोरोना वायरस (कोविड 19) का विश्व भर में बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ा है और डेढ़ अरब से अधिक छात्र स्कूल और विश्वविद्यालय जाने में असमर्थ हैं। संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने सोमवार को यह जानकारी दी। यूनेस्को ने अपने ट्वीट में दावा किया कि पूरी दुनिया में डेढ़ अरब से अधिक छात्र कोरोना वायरस के कारण स्कूल अथवा विश्वविद्यालय नहीं जा पा रहे हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों में बताया गया है कि 160 से अधिक देशों ने अपने शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया है जिससे विश्व की छात्र संख्या का 87 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित हुआ है। जॉन हॉपकिन्स यूनीवर्सिटी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना की महामारी से विश्व भर में 7,20,000 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें 1,52,042 लोग उपचार के बाद ठीक हुए हैं जबकि 34,018 पीड़तिों की मौत हो चुकी है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »