19 Apr 2024, 05:51:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना वायरस : न्यूजीलैंड में कोरोना से पहली मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 3:16PM | Updated Date: Mar 29 2020 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस (कोविड-19) से एक बुजुर्ग महिला की मौत होने के साथ ही देश में इस संक्रमण से मौत का पहला मामला सामने आया है। न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. एशले ब्लूमफील्ड ने रविवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साउथ आइलैंड के वेस्ट कोस्ट क्षेत्र के ग्रेमाउथ अस्पताल में रविवार तड़के  महिला का निधन हो गया। उन्हें शुक्रवार सुबह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
 
ब्लूमफील्ड ने बताया कि महिला में सबसे पहले इन्फ्लुएंजा का पता चला था। उसके साथ इन्फ्लुएंजा के मरीज की तरह व्यवहार किया गया था और चिकित्सा कर्मचारियों ने केवल इन्फ्लुएंजा संक्रमण से बचने के लिए उपयुक्त व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण गियर पहने हुए थे। नतीजतन 21 कर्मचारियों को सेल्फ आइसोलेशन में रख दिया गया है जो रोगी के निकट संपर्क में थे।
 
न्यूजीलैंड में आज कोरोना के 60 नये मामले सामने आये जिससे देश में संक्रमितों की कुल संख्या 514 हो गई। कुल नौ लोग अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से एक आईसीयू में है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि न्यूजीलैंड ने इस बीमारी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाये हैं और एक व्यक्ति की मौत के बाद से ये कदम और जरूरी हो गये हैं।
 
उन्होंने चेतावनी दी कि नये मामलों की संख्या में वृद्धि जारी रह सकती है। सुश्री अर्डर्न ने कहा,‘‘ मौजूदा उपायों के बावजूद हम और लोगों को अस्वस्थ होते देख सकते हैं क्योंकि संक्रमण के लक्षण सामने आने में समय लगता है।’’ उन्होंने श्रृंखला को तोड़ने के लिए घर पर रहने के महत्व को दोहराया। उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई अपनी भूमिका निभा सकता है।’’
 
न्यूजीलैंड ने बुधवार से राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है और देशव्यापी लॉकडाउन कर दिया है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे कोरोना के सामुदायिक प्रसार को नियंत्रित करने के लिए घर में ही रहें। न्यूजीलैंड ने 19 मार्च से अपनी सीमा गैर-निवासियों के लिए बंद कर दी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »