20 Apr 2024, 14:15:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन में कोरोना से 759 लोगों की मौत 14,543 संक्रमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2020 12:17PM | Updated Date: Mar 28 2020 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन में जानलेवा कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ का प्रकोप लगातार बढ़ते ही जा रहा है और देश भर में इस वायरस की चपेट में आ कर अब तक 759 लोगों की मौत हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के मामले 11,658 से बढ़कर 14,543 पर पहुंच गये है। 

विभाग ने कहा, ‘‘27 मार्च को सुबह नौ बजे तक कुल 113,777 लोगों की जांच की गयी जिसमें से 99,234 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है जबकि 14,453 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 26 मार्च को शाम पांच बजे तक 759 संक्रमितों की मौत हो गयी।’’ इसके अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर यह जानकारी दी। इस खतरनाक वायरस से विश्व में 26,934 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 590,899 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »