28 Mar 2024, 13:40:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इजरायल में कोरोना के 342 नये मामले, दो लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 6:21PM | Updated Date: Mar 27 2020 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अवीव। इजरायल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 342 नये मामले सामने आये और इस संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि 342 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3035 हो गयी है। मंत्रालय ने गुरुवार को आठ लोगों की मौत तथा कुल 2693 मामलों की जानकारी दी थी। आर्मी रेडियो के अनुसार शुक्रवार रात 93 वर्षीय पुरुष और 76 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3035 तक पहुंच गई है और 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बयान में यह भी कहा गया है कि 49 लोग गंभीर हालत में हैं और 79 लोग पूरी तरह से ठीक हो गये हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 20 मार्च को सात दिन के आपातकाल की घोषणा की थी और नागरिकों को केवल भोजन और दवाइयां खरीदने के लिए ही बाहर निकलने का आदेश दिया। वर्तमान में देश की सभी सीमाएं बंद हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »