29 Mar 2024, 20:46:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना वायरस के कारण न्यूयॉर्क में रिहा किये जाएंगे 375 कैदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2020 9:51AM | Updated Date: Mar 27 2020 9:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आज 375 कैदी जेल से रिहा किये जाएंगे। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासियो ने शुक्रवार को संवाददाताओं को दी। उन्होंने कहा, ‘‘आज दिन की समाप्ति तक हम 200 से 375 कैदियों को रिहा करने जा रहे हैं।’’  
 
इससे पहले अहिंसक वारदाताओं में एक वर्ष से कम की सजा पाये 200 कैदियों को बुधवार को रिहा किया गया था। बिल ने कहा कि इसके साथ ही पेरोल का उल्लंघन करने वाले सात सौ कैदियों को रिहा की सिफारिश सप्ताह के शुरू में की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वैश्विक महामारी कोविड-19  ने न्यूयॉर्क शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। अब तक यहां 281 लोग की इसके कारण जान जा चुकी है तथा 21873 लोग इससे प्रभावित हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »