19 Apr 2024, 04:05:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्त्र में सड़क भीषण हादसे में 16 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2020 11:52AM | Updated Date: Mar 26 2020 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। जानलेवा कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कर्फ्यू लगाये जाने के दौरान मिस्र की राजधानी काहिरा में कई कारों की भिड़त से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार की देर रात यह हादसा हुआ। जानलेवा कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए बुधवार शाम सात बजे से कर्फ्यू लागू करने के चंद घंटे बाद ही यह हादसा हुआ। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »