28 Mar 2024, 22:42:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में 7.6 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 12:44PM | Updated Date: Mar 25 2020 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

व्लादिवोस्तोक। रूस से लगभग 500 किलोमीटर दूर पेट्रोपावलोक-कैमहैटस्की में बुधवार की सुबह भूकंप के जोरदार  झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गयी। रूस विज्ञान अकादमी के भूभौतिकीय विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘‘पेट्रोपावलोक-कैमहैटस्की से 463 किलोमीटर दूर स्थानीय समयानुसार दो बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। डाटा जल्द ही जारी किया जाएगा।’’ क्षेत्रीय अपातकालीन सेवाओं ने भूकंप के कारण अब तक किसी भी तरह की कोई क्षति होने की जानकारी नहीं दी है। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप के कारण सुनामी चेतावनी को देखते हुए पारामुशीर के कुरिल द्वीप को खाली करा लिया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »