23 Apr 2024, 15:18:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना के बाद चीन में फैला एक और वायरस, एक शख्स की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2020 12:44AM | Updated Date: Mar 25 2020 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। अब तक हजारों लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं और लाखों लोग इस वायरस से पीड़ित हैं। ऐसे में एक और नए वायरस के आने से लोग दहशत में हैं। चीन में एक और वायरस पाया गया है और इस वायरस का नाम है हंता वायरस। इस वायरस की वजह से युन्नान प्रांत में एक शख्स की मौत हो गई है। ये शख्स बस में यात्रा कर रहा था। इसके बाद बस में बैठे बाकी 32 यात्रियों की भी जांच की गई। 
 
माना जा रहा है कि ये वायरस चूहों के द्वारा फैलता है और अगर इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो यह भी कोरोना वायरस की तरह ही अन्य लोगों को भी संक्रमित कर सकता है। ये जानकारी चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक मिली है। 
 
कोरोना वायरस के कारण चीन पहले ही परेशान था लेकिन चीन के यूनान में हंता वायरस कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। विशेषज्ञों के अनुसार हंता वायरस चूहों और गिलहरियों के संपर्क में आने के कारण फैलता है। अभी तक के किए गए शोध के अनुसार यह वायरस हवा के जरिए नहीं फैलता और ना ही पर्सन टू पर्सन। लेकिन अगर कोई व्यक्ति चूहा या गिलहरी के संपर्क में आता है तो, उसे हंता वायरस का संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। हंता वायरस के कारण लोगों में हंता वायरस रोग हो जाता है, जिसके कारण इंसान की मौत भी हो सकती है।
 
हंता वायरस के लक्षण को आप बड़ी आसानी से पहचान सकते हैं। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल और प्रेवेंशन के अनुसार जब कोई इंसान हंता वायरस से संक्रमित हो जाता है तो उसे 101 डिग्री के ऊपर बुखार होता है, उसकी बॉडी में दर्द रहता है और उसे सिर दर्द भी महसूस होता है। इसके साथ-साथ हंता वायरस से संक्रमित व्यक्ति को मतली, उल्टी और पेट दर्द की समस्या भी होती है। साथ ही साथ त्वचा पर लाल दाने भी उभरने लगते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »