20 Apr 2024, 18:58:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लाओस में कोरोना वायरस के पहले दो मामले आये सामने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 6:43PM | Updated Date: Mar 24 2020 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विएनतियाने। लाओस में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के पहले दो मामले दर्ज किये गये हैं। उप स्वास्थ्य मंत्री फाउथोन मौउंगपक ने मंगलवार को बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के दो नये मामले सामने आये हैं। इनमें से एक संक्रमित महिला पर्यटक गाइड है जिसमें फ्लू जैसे लक्षण दिखने के बाद उसकी कोरोना संक्रमण की जांच की गयी। वह हाल ही में उत्तरी लाओस और कंबोडिया के लुआंग प्रबांग के वांगीविंग में गई थी।
 
दूसरा संक्रमित एक होटलकर्मी है जो हाल ही में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए थाईलैंड गया था। दोनों का इलाज विएनतियाने में कोराना के इलाज के लिए निर्धारित विशेष अस्पताल मिताफाब अस्पताल में किया जा रहा है। मौउंगपक ने बताया कि मरीज गंभीर हालत में नहीं हैं और उनका समुचित इलाज चल रहा है। उसके संपर्क में आये लोगों को भी निगरानी में रखा गया है। अधिकारी के अनुसार लाओ मेडिकल संस्थानों ने 131 संदिग्ध मामलों का परीक्षण किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »