29 Mar 2024, 00:27:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाक में भी रेल सेवा पर ब्रेक, ईरान में मृतकों की संख्या 1,934 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2020 6:34PM | Updated Date: Mar 24 2020 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस की चपेट में दुनियाभर के साढ़े तीन लाख से ज्यादा नागरिक आ चुके हैं। इनमें से 16 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 11204 की हालत बेहद गंभीर है। भारत सहित विश्व के कई देशों ने बड़े हिस्सों में लॉकडाउन कर दिया है, इस वजह से करीब 100 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं।
 
कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर के कई देशों में एहतियातन लॉकडाउन लगा दिया गया है। करीब 100 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या साढ़े तीन लाख से अधिक हो गई है। एएफपी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष के अंत में महामारी के फैलने के बाद से सोमवार तक इतने मामले सामने आए हैं।
 
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 900 के पार चली गई। वहीं रेलवे ने 31 मार्च तक मुसाफिर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में बंद (लॉकडाउन) लागू करने में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए फौज को तैनात किया गया है। पंजाब प्रांत में मंगलवार को कोरोना वायरस से पहली मौत हुई। इसके बाद मुल्क में इस संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की तादाद बढ़कर सात हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »