16 Apr 2024, 11:20:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन-कोंटे ने कोरोना को फैलने से रोकने के उपायों पर चर्चा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 8:31AM | Updated Date: Mar 22 2020 8:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने शनिवार को फोन पर वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के उपायों को बारे में चर्चा की। क्रेमलिन प्रेस सर्विस ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बयान में कहा,‘‘रुस के राष्ट्रपति पुतिन ने फोन पर इटली के प्रधनमंत्री कोंटे से कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की और दोनों नेताओं के बीच इस वायरस को फैलने से रोकने पर विस्तार से चर्चा हुई।’’ 

फोन पर बातचीत के दौरान पुतिन ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इटली को त्वरित सहायता प्रदान करने की बात कही। बयान में कहा,‘‘पुतिन ने इटली को ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में मदद की पेशकश की। दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आपसी साझेदारी पर सहमति व्यक्त की।’’ रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि रुस ने इटली को सुरक्षात्मक और चिकित्सा उपकरण की आपूर्ति करने और रूसी विशेषज्ञों की टीमों को महामारी को रोकने में मदद करने के लिए वहां भेजने की योजना बनाई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »