19 Apr 2024, 11:59:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील में कोरोना के 904 मामले हुए, 11 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 12:12PM | Updated Date: Mar 21 2020 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। वैश्विक महामारी का रुप ले चुके कोरोना वायरस के ब्राजील में अब तक कुल 904 मामले हो गए हैं जिसमें से 11 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी सूचना दी। मंत्रालय ने कहा,‘‘ब्राजील में अब तक 904 पुष्ट मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हुई है।’’ शुक्रवार को ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री लुइज हेनरिक मैंडेटा ने कहा कि देश की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को अप्रैल के अंत में कोरोना के फैलने के खतरे का सामना करना पड़ेगा। 

इससे पहले गुरुवार को ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने उम्मीद जतायी थी कि देश में तीन-चार महीनों में कोरोना का प्रकोप कम हो जाएगा और स्थिति छह महीनों के अंदर सामान्य हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गत 11 मार्च को कोरोना को वैश्विक महामारी घोषित किया था। कोरोना से दुनियाभर में कुल 260000 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 11000 से ज्यादा लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »